छत्तीसगढ़

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा... गृह संपर्क अभियान... 1 से 15 जनवरी तक.... छत्तीसगढ़ के 34 जिलों में वितरित होगा अयोध्या से पूजित अक्षत

रायपुर । श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान पूरे छत्तीसगढ़ में 1 से 15 जनवरी तक चलाया जाएगा। अयोध्या से पूजित अक्षत छत्तीसगढ़ के सभी 34 जिलों में वितरित किया गया है।  छत्तीसगढ़ के सभी जिलो में अयोध्या से पूजित अक्षत कलश का भव्य स्वागत होगा। छत्तीसगढ़ के 19 हजार 700 से अधिक गांव में संपर्क कर कार्यक्रम करने का लक्ष्य रखा गया है।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री घनश्याम चौधरी ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में 1 से 15 जनवरी तक घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में 35 लाख परिवार तक संपर्क किया जाएगा।  सभी को पूजित अक्षत प्रदान किया जाएगा व राम मंदिर का निमंत्रण व राम मंदिर अयोध्या का लेमिनेटेड चित्र दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ का पूरा हिंदू समाज 22 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक अपने ग्राम, नगर, मोहल्ला, कॉलोनी में स्थित किसी भी मंदिर में सभी रामभक्त को एकत्र होकर भजन कीर्तन करेंगे। निधि समर्पण अभियान के समय 33 लाख परिवार तक पहुंच कर निधि एकत्रित किए थे जिसमें 16 हजार 500 गांवों तक पहुंचे थे।  बड़े पर्दे पर अयोध्या का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव साथ में देखें जायेंगे। शंखध्वनि, घंटानाद, प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। सभी मंदिरों में स्थित देवी देवता का भजन-कीर्तन-आरती- पूजा किया जाएगा ।

उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान श्रीराम जयराम जयजय राम विजय महामंत्र की 108 बार सामूहिक किया जाएगा। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामरक्षा स्तोत्र आदि का सामूहिक पाठ कर किया जाएगा। मंदिरों को अच्छे से सजाया जा किया जाएगा। पूरा हिंदू समाज अपने अपने घर को अच्छे से सजायेंगे, जैसे तोरण, रंगोली, झालर इत्यादि सजावट करेंगे। अपने क्षेत्र के सभी हिन्दू घरों में भगवा पताका लगा लगायेगे हैं। हिंदू समाज भंडारे का आयोजन भी करेंगे। सूर्यास्त के बाद अपने घर के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिए दीपक जलायें, दीपमालिका सजायें, दीपोत्सव मनायें।

चौधरी ने आगे बताया कि हर घर में राम विराजमान करवाना है। गांव-गांव अयोध्या बनाना है। पूर्व तैयारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिदिन प्रभात फेरी करके समाज में वातावरण बनायेंगे। प्रत्येक मंदिर समिति, पुजारी के साथ बैठकर 22 की तैयारी में अधिक से अधिक समाज जन को सहभागिता सुनिश्चित  करेंगे। कार्यक्रम में सभी जाति, मत, पंथ से लोग जुड़े। यह कार्यक्रम संपूर्ण हिन्दू समाज का है यह संदेश भी जाना चाहिये। कार्यक्रम में माता- बहन, बालक-युवा, किसान-कर्मचारी-व्यापारी, अबाल वृद्ध सभी को जोड़ना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता स्थापित हो यह अपेक्षित है। यह कार्यक्रम हिन्दू समाज में कार्यक्रम नहीं अपितु संपूर्ण हिन्दू समाज का कार्यक्रम बनेगा पूरा छत्तीसगढ़ भगवामय बनेगा। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने से राष्ट्र मंदिर का  निर्माण होगा।