ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को लिया चपेट में... युवक की मौत.. सीएएफ में था पदस्थ
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक युवती को अपनी चपेट में लिया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक सीएएफ में पदस्थ था। वहीं बाइक में साथ बैठी युवती को गंभीर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर लंजोड़ा गांव के पास आज तड़के सुबह सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार युवक एवं युवती को अपने चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की जान चली गई। मृत युवक की पहचान प्रारंभिक दृष्टि से जेब में मिले दस्तावेज के अनुसार सीएएफ में पदस्थ जवान के रूप में की गई है।
घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, अज्ञात भारी वाहन बाइक से जा रहे सीएएफ के हेड कांस्टेबल गुरदीप लंबा और कोण्डागांव की 25 वर्षीय पायल कुलदीप को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, जवान का कमर के नीचे का पूरा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं गंभीर रूप से घायल पायल कुलदीप को जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है।