छत्तीसगढ़

नंदकुमार साय ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा... कुछ दिनों पहले ज्वाइन किया था कांग्रेस

रायपुर। सीएसआईडीसी के पूर्व चेयरमैन और आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साय विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल हुए थे। वरिष्ठ आदिवासी नेता साय अविभाजित मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं। सांसद और कई बार के विधायक रहे हैं। उन्हें मोदी सरकार ने अनुसूचित जनजाति आयोग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था।

साय विधानसभा चुनाव के कुछ महीना पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उनके पार्टी छोडऩे से भाजपा को तगड़ा झटका लगा था। भूपेश सरकार ने उन्हें सीएसआईडीसी का चेयरमैन भी बनाया था। साय कुनकुरी सीट से चुनाव लडऩा चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दी। इसके बाद वो भाजपा सरकार बनने के बाद नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की थी, और फिर पार्टी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।