छत्तीसगढ़

राजधानी की सड़कों में बेखौफ घुम रहे थे नशे के सौदागर, पुलिस ने धर दबोचा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। नशे के दो सौदागर दोपहिया वाहन में राजधानी की सड़कों में बेखौफ घुम रहे थे। राजधानी पुलिस ने दो  अंतर्राज्यीय तस्कर को राजकुमार कॉलेज के पास 11 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ धर दबोचा। दोनों आरोपी मूलतः ओडिशा के निवासी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी में नशे के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एसपी के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया था। एसपी के निर्देश पर गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि नीले रंग की दोपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति विवेकानंद आश्रम के पास गांजा रखे हुए है। जिस पर अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। 
 
पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सूरज सरदार एवं रंजन मंडल निवासी ओडिशा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 11 किलो 600 ग्राम गांजा जब्त किया।