छत्तीसगढ़

जवानों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, 15 जवान घायल, 4 गंभीर

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अंतागढ़ – नारायणपुर मार्ग में कुम्हारी गांव के पास BSF जवानों से भरी 407 मेटाडोर वाहन पलट गई है।

जिसमें करीब 15 जवान घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जिनमें 4 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही हैजिन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है। वहीं नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे है।