छत्तीसगढ़

एक कमरे में मिला दो लोगों को शव... एक बटालियन का जवान और दूसरी एक महिला.... महिला की शिनाख्त नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में एक ही कमरे के अंदर दो लोगों की शव मिलने  से इलाके में सनसनी फैल गई। कमरे में 11वीं बटालियन के जवान का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ  मिला। उसी कमरे के बिस्तर में एक महिला का भी लाश मिला है, जिसके बाद से हड़कंप है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलीस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके का है। जहां 11 वीं बटालियन के जवान रामसागर सिदार उम्र 35 वर्ष का उसके आवास के बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता शव मिला। वहीं उसी कमरे में बिस्तर पर एक महिला की लाश भी मिली है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है, दोनों लाशे चार दिन पुराना बताया जा रही है।

परिजनों की माने तो जवान का शादी नहीं हुई थी, जिसके शादी के लिए परिवार वाले रिश्ता ढूंढ रहे थे, बताया जा रहा है कि जवान 15 दिनों की छुट्टी के बाद बीते 2 जनवरी को ड्यूटी पर लौटा था, वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।