छत्तीसगढ़

कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 की छत्तीसगढ़ में एंट्री... जांच रिपोर्ट की स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्‍या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इस बीच खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 का पहला मरीज मिल गया है। गुरुवार को नए कोरोना वैरिएंट जेएन-1 का पहला मामला सामने आया है। एम्‍स की वायरोलाजी विभाग की रिपोर्ट के बाद स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने शुक्रवार को इस मामले की पुष्टि कर दी है।

बतादें कि छत्तीसगढ़ में बीते एक माह से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए थे।