सावधान... राम मंदिर के नाम पर कोई एप न करें डाउनलोड.. चल रहा स्कैम
रायपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। ऐसे में राम मंदिर में वीआइपी एंट्री और मंदिर का प्रसाद सीधे घर बैठे प्राप्त करने सहित कई तरह एप डाउनलोड कराकर लोगों से स्कैम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों से इस तरह के एप से या लिंक से बचने की अपील की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक राम मंदिर अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है। ऐसे में वहां काफी भीड़ होगी। लोग अपने रूकने और वीआईपी दर्शन को लेकर ललायित है। इसी का फायदा साइबर ठग उठा रहे है। लोगों के मोबाइल पर वीआईपी दर्शन और वहां ठहरने के लिए होटल की बुकिंग जैसे मैसेज आ रहे है। मोबाइल पर लोगों को एक ऐप भेजा जा रहा है। जिसे डाउनलोड करते ही लोग ठगी का शिकार हो सकते है। इस तरह के फाइल या लिंक को डाउनलोड या क्लिक करने से पुलिस लोगों को मना कर रही है।
बिना जाने समझे इस तरह के ऐप को डाउनलोड करना जोखिम भरा है। इसमें ऐसे सॉफ्टवेयर भी हो सकते है जो लोगों को पर्सनल डेटा चुरा सकते है। इस तरह की लिंक या फाइल से ठग आपके बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी कर पैसे भी उड़ा सकते है।