पोषण बने बीज निगम के MD, देवेंद्र विशेष सचिव आबकारी, देखिए ट्रांसफर आदेश
रायपुर। प्रदेश में प्रशासनिक अफसरों के तबादलों का दौर जारी है। गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने चार और अधिकारियों को ट्रांसफर किया। जारी आदेश के मुताबिक पोषण चंद्राकर को बीज निगम का प्रबंध संचालक (MD) बनाया गया है। इससे पहले वे महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव थे। देवेंद्र भारद्वाज को विशेष सचिव वाणिज्यिक कर (आबकारी) बनाया गया है। उन्हें आवास एवं पर्यावरण विभाग के साथ नियंत्रक नापतौल विभाग का एडिश्नल चार्ज दिया गया है।
देवेंद्र के पास इससे पहले विशेष सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी थी। विमला नावरिया को संयुक्त सचिव वेटनरी पदस्थ किया गया है। उन्हें मत्स्य पालन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
एक दूसरे आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर प्रकाश सिंह राजपूत अपर कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से अंबिकापुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। बता दें कि इस आदेश से पहले भी 7 आईएएस का तबादला आदेश जारी किया है। जिसमें कई अफसरों को जिला पंचायतों का सीईओ बनाया गया है।