राशन कार्ड नवीनीकरण: मोबाइल से भी किया जा सकता है रिनुएल.. ऐसे करें आवेदन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। राशनकार्ड के रिनुएल की प्रक्रिया काफी आसान है। मोबाइल के जरिये भी नवीनीकरण का आवेदन किया जा सकता है। खाद्य विभाग ने राशन कार्डों के नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन सुविधा देकर इसे काफी आसान बना दिया है। पहले दिन आज एक लाख 41 हजार 547 राशनकार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, इनमें से एक लाख 33 हजार 640 लोगों ने स्वयं मोबाइल एप्प के माध्यम से तथा 7 हजार 907 हितग्राहियों ने उचित मूल्य दुकान संचालक के माध्यम से नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।
राशन कार्ड का नवीनीकरण ऐसे करें
राशन कार्ड की नवीनीकरण के लिए कार्डधारियों की सुविधा को ध्यान में रखकर राशन कार्डों का समय बद्ध नवीनीकरण हेतु आवेदन की प्राप्ति खाद्य विभाग द्वारा बनाए गए एप्प से होगी। इस एप्प को आप अपने एंड्राइड मोबाइल में इंस्टाल करके राशन कार्ड का नवीनीकरण हेतु आवेदन कर पाएंगे। मोबाइल नहीं होने के कारण आप अपना आवेदन राशन दूकान में जाकर करा सकते है।
· नवीनीकरण आवेदन हेतु एप्प – राशनकार्ड का नवीनीकरण खाद्य विभाग द्वारा तैयार एप्प के माध्यम से की जाएगी। इस एप्प को आप खाद्य विभाग की वेबसाइट – https://khadya.cg.nic.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
· राशन कार्ड धारी स्वयं इस एप्प को इंस्टाल करके पूर्व के राशन कार्ड के पहले पेज पर स्थित क्यूआर कोड को स्केन करके नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करेंगे।
· क्यूआर कोड स्केन करते ही राशन कार्ड में दर्ज सभी जानकारी , ई – केवायसी की स्थिति सहित सभी विभागीय डेटाबेस से तत्काल प्रदर्शित होने लगेगी। क्यूआर कोड स्केन नहीं होने के स्थिति में होने पर राशन कार्ड क्रमांक और मोबाइल नंबर से इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।
· राशन कार्डधारी मुखिया अथवा सदस्य के ई – केवायसी पूर्ण होने की स्थिति में नवीनीकरण हेतु आवेदन के बटन को क्लीक कर आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।
· इस प्रक्रिया को पूर्ण करते ही आवेदक को आवेदन सफलतापूर्वक करने की जानकारी और 30 दिवस के भीतर नवीनीकृत राशन कार्ड जारी होने की जानकारी प्राप्त हो जाएगी। शेष आगामी कार्यवाही वर्तमान में राशन कार्ड जारी करने हेतु प्रक्रिया के अनुसार पीडीएफ निर्माण , राशन कार्ड में प्राधिकृत अधिकारी के हस्ताक्षर के उपरांत नवीनीकृत राशन कार्ड जारी की जाएगी।
· यदि आप स्वयं आवेदन नहीं कर पाएंगे पास एंड्रायड फोन नहीं होंगे इसके अलावा आप नेटवर्क कनेक्टिविटी क्षेत्र से बाहर रहते है तो आप शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर जाकर अपना इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करावा सकते है। आवेदन प्रस्तुत होने के बाद ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार ही आपका भी नवीनीकृत राशन कार्ड जारी की जाएगी। राशन दुकान वाले क्षेत्र में भी नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं होने पर जानकारी को भरकर नेटवर्क वाले क्षेत्र में जाकर जानकारी को सब्मिट की जाएगी।
नए राशन कार्ड का वितरण इस प्रकार होगा
· नए राशन कार्ड का वितरण से पहले आपके द्वारा किये गए आवेदन के आधार पर पीडीएफ फाइल जनरेट की जाएगी। पीडीएफ फाइल को प्रिंट कर उसमे नए कवरिंग की जाएगी।
· अब राशन कार्ड को ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय के माध्यम से राशन कार्डधारी को वितरित की जाएगी। सामान्य राशन कार्ड के अलावा अन्य सभी प्रकार राशन कार्ड को निःशुल्क प्रदान की जाएगी ,वहीँ सामान्य राशन कार्ड हेतु 10 रु. शुल्क निर्धारित की गई है। वितरित राशन कार्ड की जानकारी को खाद्य विभाग के वेबसाइट पर अपलोड कर स्थिति / प्रोग्रेस की जानकारी दी जाएगी।
· आवेदन करते समय प्राप्त होने वाले आवेदन क्रमांक के आधार पर राशन कार्डधारी नवीनीकरण की स्थिति ज्ञात कर सकता है। अतः आवेदन करते समय प्राप्त होने वाले आवेदन क्रमांक को अवश्य नोट कर लेवें।