द्वारिकाधाम के लिए अब बिलासपुर से मिलेगी सीधी ट्रेन... बिलासपुर से 29 जनवरी को पहली ट्रेन
रायपुर।
ऐसे स्थलों पर यात्री उन ट्रेनों में रिजर्वेशन कराते हैं, जो जोनल स्टेशन से थ्रू गुजरती है। इन धार्मिक स्थलों में एक नाम द्वारिकाधाम का भी है। द्वारिका से हावड़ा-ओखा एक्सप्रेस चलती है। यह ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती है। द्वारिकाधाम जाने वाले अधिकांश यात्री इसी ट्रेन में रिजर्वेशन कराते हैं। थ्रू गुजरने की वजह से बर्थ की संख्या निर्धारित है। इस वजह से कई बार यात्रियों को कंफर्म बर्थ नहीं मिल पाती।
बिलासपुर से सीधी ट्रेन की सुविधा होने से बर्थ की संख्या बढ़ेगी और यात्रियों को इसका लाभ भी मिलेगा। इसे देखते हुए बिलासपुर-हापा साप्ताहिक एक्सप्रेस को ओखा रेलवे स्टेशन तक विस्तार किया गया है। यह साप्ताहिक ट्रेन बिलासपुर से प्रत्येक सोमवार और ओखा से प्रत्येक शनिवार को चलेगी। पहले हापा स्टेशन पहुंचने के बाद परिचालन समाप्त हो जाता था। हापा से द्वारिका स्टेशन काफी दूर है। ऐसी स्थिति में लोगों हापा से दूसरी ट्रेन या संसाधनों के माध्यम से यात्रियों को द्वारिका जाना पड़ता था।