छत्तीसगढ़

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया सी-डॉट का दौरा.... दूरसंचार प्रौद्योगिकी और उत्पादों का प्रदर्शन

नईदिल्ली। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) दिल्ली परिसर का दौरा किया। सी-डॉट भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग का प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र है। यह रक्षा संचार और साइबर सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण अवसंरचना के लिए स्वदेशीसुरक्षित दूरसंचार समाधानों को विकसित करने में सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

भट्ट ने सी-डॉट परिसर में वृक्षारोपण किया। इसके बाद, सी-डॉट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने विविध दूरसंचार उत्पाद पोर्टफोलियो/समाधानों और प्रमुख दूरसंचार सुरक्षा समाधानों जैसे सुरक्षा संचालन केंद्र (नेटवर्क में मैलवेयर का वास्तविक समय में पता लगाना)उद्यम सुरक्षा केंद्र (उद्यम स्तर पर सभी अंतिम बिंदुओं को कवर करते हुए दुर्भावनापूर्ण खतरों और हमलों का वास्तविक समय पर पता लगाना और उनको कम करना), क्वांटम कुंजी वितरण और पोस्ट क्वांटम क्रिप्टोग्राफी पर उनके सामने एक विस्तृत प्रस्तुति दी।

अन्य समाधानों जैसे स्वदेशी रूप से विकसित 4जी कोर और 4जी आरएएन, 5जी कोर और 5जी आरएएनसीएपी का उपयोग करके आपदा प्रबंधन समाधानसेल प्रसारण केंद्रऑप्टिकल परिवहन और पहुंच समाधानस्विचिंग और रूटिंग समाधान आदि को भी प्रस्तुत किया गया।

बाद में, सी-डॉट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) समाधान और संवाद, जो स्वदेशी रूप से विकसित एक मैसेजिंग और सेल प्लेटफॉर्म हैपोस्ट क्वांटम क्रिप्टोग्राफीआपदा प्रबंधन सीएपी (कॉमन अलर्ट प्रोटोकॉल) और उद्यम सुरक्षा संचालन केंद्र (ईएसओसी)डीडब्ल्यूडीएम और ओटीएन प्रयोगशाला, क्वांटम कुंजी वितरण (क्यूकेडी)जीपीओएन/एनएमएस, 4जी/5जी प्रयोगशालाई-शिक्षा और सीएसएटी - फाई प्रयोगशालादूरसंचार सुरक्षा संचालन केंद्र और 5जी डेमो का प्रदर्शन किया गया।