छत्तीसगढ़

नारायणपुर में नक्सलियों ने मचाया उत्पात... सड़क निर्माण में लगे वाहनों को फूंका

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के कुरुषनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जीवलापदर गांव में सड़क निर्माण में लगे वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। इस नक्सली वारदात के बाद गांव में दहशत देखा जा रहा हैवहीं जानकारी लगते ही पुलिस पार्टी रवाना हो गई है।

बतादें कि नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम जीवलापदर में नक्सलियों ने देर रात सड़क निर्माण में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इन गाडिय़ों को पुल निर्माण कार्य में लगाया गया था। जिन वाहनों को आग के हवाले किया गया हैउनमें टैंकरमिक्सर मशीन एवं ट्रैक्टर वाहन आदि शामिल हैं। इसके अलावा नक्सलियों के द्वारा आगजनी के दौरान पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के एक मोटर साइकिल वाहन को भी अपने साथ ले गए है।

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार 50 की संख्या में हथियार बंद नक्सली आये हुए थेघटना को अंजाम देने के बाद सभी वहां से चले गएफिलहाल इलाके में दहशत हैघटना देर शाम की बताई जा रही है।