छत्तीसगढ़

नगर सैनिक और आर्मी जवान की हत्या में संलिप्त दो नक्सली गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कांकेर पुलिस ने दो खूंखार नक्सलियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई हैं। दोनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित हैं। इस बारें में जिले के एसपी दिव्यांग पटेल ने बड़ा खुलासा किया हैं। ऑपरेशन के दौरान कांकेर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं।

एसपी ने बताया कि दोनों माओवादियों को जिला मुख्यलाय के पास मुजालगोंदी गांव से गिरफ्तार किया गया हैं। दोनों नक्सली पूर्व में नगर सैनिक और आर्मी जवान की हत्या के मामले में भी संलिप्त थे। पुलिस फिलहाल दोनों से कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं।

उन्होंने बताया हैं कि सर्चिंग के दौरान पुलिस ने दोनों इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किये गए हैं। उनसे 12 बोर की बंदूक, पिस्टल समेत राउंड भी बरामद हुआ हैं।