सुकमा में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़… एक नक्सली ढेर..सर्चिंग ऑपरेशन जारी..
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला सुकमा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां जिले के बुर्कलंका इलाके में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक नक्सली के ढेर होने की सूचना मिल रही है। इलाके में जवानों का सर्चिंग आपरेशन जारी है।
डीआरजी के जवान शुक्रवार को अपनी रूटीन सर्चिंग के लिए सुकमा जिले के बुर्कलंका इलाके में निकले थे। जहां सर्चिंग के दौरान जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग के बीच जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। जवानों ने मृत नक्सली का शव बरामद कर लिया है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बतादें कि बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन लगातार चलाए जा रहे है। इसी क्रम में डीआरजी के जवान शुक्रवार रात को आपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान सर्चिंग पर निकले डीआरजी जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।