छत्तीसगढ़

Lok Sabha Elections-2024: छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा के 11 प्रत्याशी तय, रायपुर से बृजमोहन, कोरबा से सरोज, दुर्ग से विजय लड़ेंगे चुनाव

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले छत्तीसगढ़ के 11 संसदीय सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने सिर्फ 2 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। रायपुर लोकसभा सीट से 8 बार के विधायक को मैदान में उतारा गया है। सरोज पांडेय को कोरबा से प्रत्याशी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के साथ भारतीय जनता पार्टी ने देश की 195 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले चिंतामण महाराज को सरगुजा से टिकट दिया गया है। बिलासपुर से तोखन साहू, राजनांदगांव से वर्तमान संतोष पाडेय, दुर्ग से वर्तमान सांसद विजय बघेल, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल का नाम शामिल हैं। कोरबा से डॉ. सरोज पांडेय, बस्तर से महेश कश्यप, कांकेर से भोजराज नाग को टिकट दिया गया है। जांजगीर-चांपा से कमलेश जांगड़े, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया और महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी को मैदान में उतारा गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने टिकट की घोषणा कर सबको चौका दिया है। भाजपा ने मौजूदा विधायकों में सिर्फ दो लोगों पर भरोसा जताया है। इसमें दुर्ग से विजय बघेल और राजनादंगांव से संतोष पांडेय शामिल है। विजय बघेल ने विधानसभा चुनाव के दौरान तात्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। विधानसभा चुनाव के दौरान विजय बघेल भाजपा घोषणा पत्र समिति के संयोजक भी रहे हैं। बता दें कि न्यूजअप इंडिया ने चर्चा में चल रहे संभावित नाम बताए थे, उनमें से 10 सीटों पर नाम उन्हीं में से आए हैं। हमने यह भी बता दिया था कि 2 या 3 मौजूदा सांसदों को टिकट मिलेगा।

छत्तीसगढ़ के BJP लोकसभा प्रत्याशी

 

  • सरगुजा – चिंतामणी महराज
  • रायगढ़ – राधेश्याम राठिया
  • जांजगीर-चांपा – कमलेश जांगड़े
  • कोरबा – डॉ. सरोज पांडेय
  • बिलासपुर – तोखन साहू
  • राजनांदगांव – संतोष पांडेय
  • दुर्ग – विजय बघेल
  • रायपुर – बृजमोहन अग्रवाल
  • महासमुंद – रूप कुमारी चौधरी
  • बस्तर – महेश कश्यप
  • कांकेर – भोजराज नाग