छत्तीसगढ़

रायगढ़ में भी मना संतश्री गजानन महाराज का प्रकटोत्सव... भक्तिमय हुआ रायगढ़

रायगढ़। संतश्री गजानन महाराज का प्रकट उत्सव 3 मार्च को रायगढ़ महाराष्ट्र मंडळ ने भी धूमधाम से मनाया। प्रकटोत्सव में गजानन महाराज की पोथी का परायण, भजन और आरती की गई फिर भक्तिमय वातावरण में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

प्रकटोत्सव का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक चला। महाराष्ट्र मंडळ के महिला पुरुष सहित 35 लोगों की उपस्थिति इस कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम महिला मंडल की सचिव सरिता तिरोले के यहां संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विदुला तामस्कर, सरिता तिरोले, नीलू बोंडे, मीनल देशमुख, विनया कारमोरे, रेखा कोहले, शीतल उत्तरवार, मोनिका सकळकळे, नेहा गुडधे, संपदा तामस्कर, शेन्हा कोहले, शोभा गिरोलकार, वैशाली मोडक, रानी मोडक, अंजलि मोडक, श्वेता ढोबले, किरण चौधरी, प्रभाकर तिरोले, नवीन उत्तरवार, विविध बोंडे, श्रीकर सकलकले, रविन्द्र तामस्कर, आदित्य तामस्कर, प्रांजल तामस्कर व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।