छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में ज्वेलरी शॉप से 10 लाख की चोरी.... चोर सीसीटीवी तोड़कर भाग निकले

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में शुक्रवार को देर रात एक ज्वेलरी शॉप से चोरों ने 10 लाख से ज्यादा के सोने चांदी के गहने चोरी कर लिया। चोरों ने जाते-जाते सीसीटीवी भी तोड़ गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रतापपुर में नंदलाल सोनी की प्रकाश ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार को वे दुकान को बंद कर अपने घर सोने चले गए। सुबह करीब 8 बजे कुछ लोगों का उनकी दुकान को देखा तो पता चला कि शटर ऊपर की ओर उठा हुआ है। उसके नीचे ईंटें लगी हुई हैं। उन्होंने नंदलाल को जानकारी दी।

नंदलाल ने आकर देखा तो पता चला कि ज्वेलरी शॉप के शटर का एक हिस्सा जमीन से एक हाथ ऊपर की तरफ उठा हुआ है और उसके नीचे ईंटें लगी हुई हैं। अंदर जाकर देखा तो पता चला कि चोरों ने वहां रखे लगभग 10 लाख के सोने-चांदी के गहने गायब थे। अंदर लगा सीसीटीवी भी टूटा हुआ था, उसमें लगा तार भी कटा हुआ था। चोरों ने ज्वेलरी से भरे बाक्सों को निकालने के लिए दुकान की आलमारी में लगे शीशों को भी तोड़ दिया था।

नंदलाल ने प्रतापपुर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कुछ ही देर में शहरभर के व्यापारियों तक इसकी जानकारी पहुंच गई। वे भी मौके पर पहुंच गए, अब उन्हें भी चिंता सता रही है कि उनकी दुकानें सुरक्ष‍ित नहीं है।