छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिला और एक पुरुष की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से सड़क हादसे की बड़ी खबर आ रही है। यहां एक सीमेंट खाली कर लौट रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से दो महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। मामला खैरागढ़-धमधा मार्ग पर छुईखदान थाना क्षेत्र के जोरातराई की बताई जा रही है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छुईखदान थाना क्षेत्र के जोरातराई के पास सीमेंट खाली कर लौट रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक पुरुष और दो महिला को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ तीखी नराजगी जताई। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। तीनों मृतको क़ी पहचान नहीं हुई है। छुईखदान थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस इस मामले में तीनों शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। जानकारी के मुताबिक सभी किसी अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में ये हादसा हो गया है। पुलिस इस मामले में विस्तृत जानकारी जुटा रही है।