छत्तीसगढ़

शराबी युवक ने पहले मचाया उत्पात, फिर अपना ही घर को किया आग के हवाले

रायपुर। धमतरी जिले के सोरिद वार्ड में एक शराबी युवक ने अपने घर के सामने जमकर उत्पात मचाया। इतना ही नहीं उसने खुद अपने घर पर में आग लगा दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

धमतरी के सोरिद वार्ड के लोगों पर उस समय अजीब आफत आ गई, जब मोहल्ले के एक शराबी उत्पाती युवक ने अपने ही घर को आग लगा दी और खुद छत पर जाकर चढ़ गया। इस वक्त रसोई में गैस पर खाना बन रहा था। घर में आग लगा देख मोहल्ले वाले घबरा गए और दमकल की टीम को फौरन सूचना देकर बुलवाया।