छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली मुठभेड़... 36 लाख के चार इनामी नक्‍सली ढेर

रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश के नक्सली बेल्ट में सुरक्षा बल के जवानों सर्चिंग तेज कर दी है। वहीं इसी बीच जवानों ने नक्सलियों के एक बड़े मंसूबों पर पानी फेर दिया। दरअसल, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मंगलवार सुबह जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में 36 लाख के चार इनामी नक्सली मारे गए। सर्चिंग के बाद जवानों ने मौके से एके 47 समेत कई हथियार बरामद किया है। मुठभेड़ गढ़चिरौली जिले के कोलामार्का के जंगलों में हुई है।

बतादें कि गढ़चिरौली पुलिस को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर कोलामार्का के जंगलों में बड़े नक्‍सलियों की मौजूदगी की खबर मिली। इस पर जवानों ने नक्‍सलियों को घेरने सर्चिंग अभियान शुरू किया। मंगलवार सुबह सी-60 कमांडो ने कोलामार्का के जंगलों में नक्‍सलियों को घेर लिया। नक्‍सलियों ने अपने आप को घिरा पाकर जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सी-60 कमांडो के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। सी-60 कमांडो के जवानों ने मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चार नक्‍सलियों को मार गिराया।

मुठभेड़ में नक्‍सली डीवीसी मेंबर वर्गीशडीवीसी मंगतूप्लाटून सदस्य कुरसम राजू और प्लाटून सदस्य वेंकटेश मारे गए। ये सभी माओवादी तेलंगाना राज्य समिति के सदस्‍य थे। मारे गए नक्‍सलियों पर 36 लाख रुपये का इनाम है। इसके अलावा जवानों ने घटनास्थल से एक AK-47, एक कार्बाइनदो पिस्टल समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है।