छत्तीसगढ़

जिम के दौरान IPS उदित पुष्कर के चेस्ट में हुआ पेन... मेकाज में जांच के बाद रायपुर रेफर

रायपुर।  जगदलपुर में पदस्थ आईपीएस उदित पुष्कर की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। 36 साल के IPS उदित पुष्कर अभी जगदलपुर के सीएसपी हैं।  फिलहाल डाक्टर टेस्ट के बाद ही कुछ कह पाने की स्थिति में है।  2021 बैच के IPS उदित को जिम करने के दौरान बैचेनी और घबड़ाहट के साथ चेस्ट पेन महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें बस्तर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक उदित पुष्कर को रायपुर रेफर किया जा सकता है, जहां उनका पूरा टेस्ट किया जायेगा। बताया जा रहा है कि उदित जिम कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें चेस्ट पेन की शिकायत हुई, जिसके बाद वो क्वार्टर वापस लौट आये, लेकिन जब उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी, तो रात करीब 11 बजे उन्हें जगदलपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

IPS उदित पुष्कर 2021 बैच के IPS अफसर हैं। वो अबी जगदलपुर CSP पोस्टेड हैं। इससे पहले वे प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर रायगढ़ में काम कर चुके हैं। यूपीएससी में 674वीं रैंक उदित पुष्कर को छत्तीसगढ़ कैडर मिला था, वो यूपी के रहने वाले हैं। यूपीएससी 2020 की परीक्षा के परिणाम में दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट ट्यूलिप निवासी उदित पुष्कर ने 674 वीं रैंक हासिल की थी।