छुई मिट्टी की खदान धंसने से युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। छुई मिट्टी की खदान धंसने से जहां एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक महिला घटना में गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। घटना सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लाक की है।
जानकारी के मुताबिक, 10 लोग छुई मिट्टी निकालने खदान आये थे। इस दौरान मिट्टी धंस गई। घटना में एक महिला व एक युवक मिट्टी में दब गया। इधर, जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मौके पर पहुंचे और दबे ग्रामीणों को निकालने रेस्क्यू शुरू किया गया। पुलिस भी हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर युवक व महिला को निकाला। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान युवक के मौत की पुष्टि की। वहीं, घटना में घायल महिला का इलाज जारी है।