छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सली मुठभेड़... क्रास फायरिंग में जवानों ने किया छह नक्सलियों को ढेर

रायपुर। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने गोलीबारी करते हुए 6 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस घटना की पुष्टि एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने की है। 

 जवानों ने जंगल में नक्सलियों पर जमकर गोली बरसाई है।‌ जवानों के द्वारा की गई फायरिंग में 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इस मुठभेड़ के बाद बासागुड़ा के जंगल में जवानों के द्वारा सर्चिंग करते हुए नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया है।‌