होली में भांग पीना पड़ा भारी.... 400 ग्रामीण हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार
रायपुर। होली मिलन कार्यक्रम में भांग पीना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। ग्रामीण भांग पीने की वजह से फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। एक-दो नहीं बल्कि 78 गांव के 400 से अधिक पीड़ितों के लिए स्वास्थ्य केंद्र में बिस्तर कम पड़ गए। हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग कैंप लगाकर ग्रामीणों के इलाज में जुटा है।
जानकारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को हर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जल्द उपचार करने के निर्देश दिए जहां फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोगों को इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि होली के दौरान खाने पीने से लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं अभी स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है।
सीएमएचओ ने बताया कि होली के दौरान खाने-पीने से ग्रामीण फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीते दो-तीन दिनों में प्रभावितों ने कहां-कहां खाया-पिया है, इसकी भी जांच जारी है।