छत्तीसगढ़

चुनावी ड्यूटी में जा रही CRPF जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 11 जवान और चालक घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां बस्तर के रतेंगा में सीआरपीएफ जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये सभी जवान चुनावी ड्यूटी में कोंडागांव जा रहे थे। इस हादसे में 11 जवान और ड्राइवर घायल हुए हैं। सभी घायल जवान 188 बटालियन के हैं। 

घायाल जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा भेजा गया है। सभी जवान पुस्पाल कैम्प से रवाना हुए थे। रतेंगा अंधा मोड़ पर बस रोड से नीचे उतरने से पलट गई। हादसे में घायल 7 जवानों को डिमरापाल मेडिलकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।