परीक्षा देने एक बाइक जा रहे थे चार लोग... दुपट्टा फंसने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त.. दो की मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक ही बाइक में परीक्षा दिलाने जा रहे चार स्टूडेंट बाइक से गिर गए। गाड़ी में पहिए में एक छात्रा का दुपट्टा फंस गया। जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। वहीं हादसे में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि जिले के पेंड्रीकला में मंगलवार की सुबह ये घटना हुई है. दरअसल, छात्र कैलाश वर्मा परीक्षा देने के लिए खैरागढ़ आ रहा था। वहीं अपनी फुफेरी बहन लीलावती को भी उसने बैठाया था, ताकि उसे खैरागढ़ में रिश्तेदार के घर छोड़ सके। इस बीच ठेलकाडीह में विक्टोरिया पाल और रेशमी भी मिले, जो कैलाश के दोस्त थे और उन्हें भी परीक्षा देने के लिए जाना था।