छत्तीसगढ़

Banned Plastic: जीई रोड पर 11 ठेला खोमचा वालों पर की कार्रवाई, पालीथिन किया जब्त

राजनांदगांव। प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए शासन मंशानुरूप सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाये जाने कार्यवाही पर नगर निगम अभियान चला रही है। इसी कडी में जीई रोड में अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने 11 ठेला खोमचा वालों पर कार्यवाही की गई। इन लोगों से निगम ने जुर्माना लगाया। 
 
 
बतादें कि शासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कडे कदम उठाये जा रहे है। शासन के मंशानुरूप नगर निगम द्वारा भी सख्ती बरत कर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग के विरूद्ध कडी कार्यवाही कर रही है। 
 
 
निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर कहा कि आज प्लास्टिक का उपयोग हर व्यक्ति के द्वारा किया जा रहा है, जिसका दुष्प्रभाव भी प़ड रहा है तथा प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ साथ मानव जीवन सहित जीव जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा है, फिर भी लोग इसका उपयोग कर रहे है।