छत्तीसगढ़

मानपुर मोहला से नक्सली समर्थक गिरफ्तार... पुलिस ने जब्त किया नक्सली सामग्री और हथियार

RAIPUR NEWSछत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला क्षेत्र में पुलिस ने आदिवासी नेता सुरजू टेकाम को गिरफ्तार किया है। सुरजू पर नक्सल समर्थन का आरोप है। वहीं पुलिस ने उसके घर से नक्सल सामग्री व हथियार बरामद किए हैं।

गौरतलब है कि सुरजू विवादित बयानों के लिए जाने जाता रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान ही उसने मंच पर कह दिया था कि बीजेपी नेताओं को देखते ही काट डालो। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था, वहीं समय-समय पर वह नक्सलियों के समर्थन में भी बात कहते रहता है। पुलिस की उस पर लंबे समय से नजर थी।

इस बार किसी ने उसके खिलाफ शिकायत कर दी। तब मौका देखकर पुलिस ने उसके घर पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान उसके घर से बारूद, नक्सल पर्चे, नक्सल साहित्य, कोर्डेक्स वायर, डेटोनेटर, बैटरी आदि सामान बरामद किया गया। सभी सामानों को जब्त करने के साथ ही पुलिस ने सुरजू को भी गिरफ्तार कर लिया है.