नक्सली ने फिर मचाया उत्पात.... मोबाइल टावर में लगाई आग... ग्रामीणों में दहशत का माहौल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र मोहला मानपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने एक बार फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं नक्सलियों ने मोबाइल टावर में भी आग लगाई है। नक्सलियों द्वारा एक साथ दो बड़ी घटनाओं को अंजाम देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।