छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बस ने बाइक को लिया चपेट में ...... दर्दनाक हादसे में मामा-भांजे की मौके पर मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक तेज बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक रिश्ते में मामा-भांजा बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 130 पर पाली थाना क्षेत्र में रंगोली चौक के पास तेज रफ्तार रॉयल बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक दुर्गेशी यादव और अजय कुमार यादव रिश्ते में मामा-भांजा थे जो ग्राम करतली में रहने वाले थे। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।

इस बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर रंगोली चौक को पार करने के दौरान तेज रफ्तार बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हाइवे पर बस की रफ्तार इतनी अधिक थी कि बाइक बस के चक्के में फंस गई और बस बाइक को कुछ दूर तक घसीटती ले गई। इसके बाद बस आगे नहीं बढ़ सकी. वहीं चालक घटना स्थल से फरार हो गया. फिलहाल, मामले में पुलिस बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।