छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने हैदराबाद में लहराया जीत का परचम.. नमी ने जीता स्ट्रॉंग विमन ऑफ़ इंडिया का ख़िताब

रायपुर। सीनियर राष्ट्रीय क्लासिक पॉवर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हैदराबाद में 8 से 12 अप्रैल तक किया गया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बेटी नमी नमी राय पारेख ने 57 किलो वर्ग में कुल 392.5 किलो (स्क्वाट में 145 kg, बेंचप्रेस में 72.5 kg तथा डेडलिफ्ट में 175 kg) लिफ्ट कर नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया।

 

नमी ने सर्वाधिक 92.289 अंक प्राप्त कर स्ट्रॉंग विमन ऑफ़ इंडिया का ख़िताब जीतने में सफलता पाई तथा छत्तीसगढ़ राज्य को गौरान्वित किया है । छत्तीसगढ़ टीम के प्रशिक्षक एवं निर्णायक अशोक पिल्ले, कृष्णा साहू , छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ़्टिंग संघ के समस्त पाधिकारियों एवं पॉवर लिफ़्टरों ने बधाई, शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिया है।