छत्तीसगढ़ की अनुषा पिल्ले ने UPSC में हासिल की 202वीं रैक.... पूरा परिवार अधिकारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ की अनुषा पिल्ले ने UPSC में 202वीं रैंक हासिल की है। IPS रहे संजय पिल्ले और ACS रेणु पिल्ले की पुत्री अनुषा पिल्ले ने अपने दूसरे ही प्रयास में ये 202वीं रैंक हासिल की है। कमाल की बात ये है कि अनुषा अपने पहले प्रयास में प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं कर सकी थी, लेकिन इस नाकामी से उन्होंने इस कदर खुद को मजबूत किया, कि वो दूसरे प्रयास में अपने सारे एग्जाम्स क्लियर करते हुए 202वीं रैंक हासिल किया।
सिविल सर्विस की विरासत अनुषा को अपने परिवार में ही मिली। पिता IPS और मां IAS तो थी ही, 2021 में उनके बड़े भाई अक्षय पिल्ले ने भी UPSC क्लियर किया। अक्षय को ऑल इंडिया रैंक 51 मिली थी। वो अभी ओडिशा कैडर के IAS हैं। 2021 में जब अनुषा के भाई का सेलेक्शन हुआ, उस साल अनुषा अपनी यूपीएससी की तैयारी में थी।
अनुषा कहती है कि इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद उन्होंने एक साल तक तैयारी की। 2022 में उन्होंने पहला अटेम्प दिया, लेकिन दुर्भाग्य वो प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं कर सकी। इस नाकामी ने अनुषा को इतना मजबूत बनाया कि, वो हर बाधा को तोड़ती हुई चली गयी। अनुषा यहां अन्य अभ्यर्थियों को सलाह भी देती है, वो कहती है कि अभ्यर्थी यहां जल्दबाजी कर जाते हैं। मेरा मानना है कि ग्रेजुएशन के बाद तैयारी के लिए खुद को समय देना चाहिये। कम से कम एक से दो साल..लेकिन कई ऐसे अभ्यर्थी भी होते हैं, जो जल्दबाजी में बिना सिलेबस पूरा हुए ही एग्जाम देते हैं। मैंने हालांकि 1 साल दिया था, लेकिन फिर भी मेरा प्रीलिम्स नहीं हुआ। इसके बाद मैंने मेहनत की और देखिये आज रिजल्ट आपके सामने हैं।