छत्तीसगढ़

सौम्या चौरसिया को नहीं मिली कोर्ट से राहत.... जमानत याचिका हुई खारिज

रायपुर। कोयला परिवहन के मामले में जेल में बंद निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी। बीते एक साल से जेल में बंद सौम्या चौरसिया ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी।

गौरतलब हैं कि कोयला घोटाले में रायपुर केंद्रीय जेल में बंद सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर पिछले बार होने वाली सुनवाई टल गई थी, जिसके बाद आज सुनवाई हुई. दोनों पक्षों को सुनने के बाद विद्वान न्यायाधीश ने सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज कर दी।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज करने के बाद पहली बार निचली कोर्ट में जमानत याचिका लगाई गई थी। पूववर्ती कांग्रेस सरकार में ताकतवर और प्रभावशाली अफसर रहीं सौम्या को कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से लगातार वे रायपुर केंद्रीय जेल में बंद हैं।

इससे पहले कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने गलत तथ्य पेश करने पर उन पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। वहीं, बिलासपुर हाईकोर्ट भी चौरसिया की ओर से लगाई गई जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।