लोकसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट, एक जवान घायल
रायपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान आज देशभर के 21 राज्यों में जारी है। छत्त्तीसगढ़ में भी पहले चरण के मतदान किये जा रहे है, वहीं प्रदेश के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां आईईडी बलास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ का असिटेंड कमांडेंट घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की टीम चिहका इलाके में एरिया डोमिनेशन पर निकली थी, तभी प्रेशर आईईडी ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ 62 बटालियन की E कंपनी में पदस्थ जवान असिटेंड कमांडेंट मनु एचसी के बाएं पैर और बाएं हाथ में चोट लगी है। मामला भैरमगढ़ थाना इलाके का है। वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने घटना को लेकर दुख जताया और घायल जवान की उचित इलाज के निर्देश भी दिए है।
बस्तर लोकसभा में जारी मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) April 19, 2024
घायल जवान के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है। जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।