महानदी में डूबी नाव... 70 लोगों थे सवार... रेस्क्यू टीम ने सात लोगों को शव निकाला
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे ओडिशा के रेंगाली क्षेत्र के शर्धा महानदी घाट के पास शुक्रवार की शाम नाव पलट गया। भुवनेश्वर से आई स्कूबा डाइव की टीम ने बच्चों व महिलाओं समेत 7 शव निकाल लिए हैं। डूबने वालों में अधिकांश छत्तीसगढ़ के लोग हैं, जो मंदिर में पूजन के लिए जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के शर्धा में पथरसेनी मंदिर है। नदी के तट के पास बने इस मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक है। यही वजह है कि रायगढ़ जिले के ओडिशा से लेकर इलाकों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में वहां पूजन के लिए जाते हैं. शुक्रवार को भी ग्राम कोतरलिया निवासी गंगाराम लोहर के घर खरसिया से करीब 50 लोग आए थे। बताया जा रहा है कि नाव में करीब 70 लोग सवार थे. बीच नदी में अचानक बैलेंस बिगड़ा और नाव पलट गई. मौके पर अफरातफरी मच गई. अधिकांश लोग तैरकर बाहर आ गए, लेकिन कई बच्चे व महिलाएं फंस गए. पानी में डूबने के बाद कई गायब हो गए। वहीं शाम को ही कुछ लोगों के शव निकाल लिए गए थे. बाकी लापता की तलाश की जा रही थी।