छत्तीसगढ़

लोकसभा चुनाव 2024: छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों में 3 बजे तक 58.19% हुआ मतदान

रायपुर।  लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों में वोटिंग शुरू हो गई। वहीं छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीट रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा और जांजगीर-चांपा में वोट डाले जा रहे हैं। सात लोकसभा सीटों में 168 प्रत्याशी मैदान पर हैं। इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285 है। इस बीच चुनाव आयोग ने दोपहर 3 बजे के आंकड़े जारी कर दिए हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार छतीसगढ़ की 7 सीटों पर अब तक 58.19 % मतदान हुआ है. अब तक बिलासपुर में सबसे कम 50.76 % मतदान हुआ है। वहीं सबसे ज्यादा मतदान रायगढ़ में 67.87 % हुआ है।

निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर टर्न एप में जारी आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में 58.19 फीसद मतदान हो चुका है। बिलासपुर लोकसभा – 50.76, दुर्ग लोकसभा – 58.06, जांजगीर चम्पा लोकसभा – 55.38, कोरबा लोकसभा – 62.14, रायगढ़ लोकसभा – 67.87, रायपुर लोकसभा – 51.66, सरगुजा लोकसभा – 65.31 फीसद मतदान हुआ है।  बतादें कि रायपुर से 38, बिलासपुर से 37, कोरबा से 27, दुर्ग से 25, रायगढ़ में 13, सरगुजा में 10 और जांगगीर-चांपा में 18 प्रत्याशी मैदान में है।