छत्तीसगढ़

बाइक पर रोमांटिक स्टंट कर रहा था कपल.... एसपी ने खुद बनाया वीडियो.... चालान भी बनवाया

रायपुर। बाइकर्स का स्टंट राजधानी रायपुर ही नहीं छत्तीसगढ़ के कई शहरों में देखने को मिल जाएगा। ताजा मामला जशपुर जिले में देखने को मिला। यहां एक कपल को बाइक पर रोमांटिक स्टंट करते एसपी ने रंगे हाथों पकड़ा। एसपी ने खुद कपल की हरकतों का पीछे से वीडियो भी बनाया।  जिसके बाद बाइक चालक को समझाईश दी और उसका चालना भी काटा।

दरअसल, एसपी जशपुर शशि मोहन सिंह कुनकुरी से लौट रहे थे। नेशनल हाईवे-43 पर विनय साय 20 साल अपनी 18 वर्षीय प्रेमिका को बाइक की टंकी में बिठाकर जानलेवा स्टंट करते दिखा। इसी दौरान वे दोनों एसपी शशि मोहन सिंह की कार को देखकर भाग रहे थे, जिसका वीडियो एसपी ने अपने मोबाइल पर बना लिया। फिर बाइक को रूकवाकर युवक को जमकर फटकार लगाई। साथ ही दोनों से पूछताछ की गई तो प्रेमी युगल ने बताया कि वो लोग घूमने आये थे और वापस अपने घर लौट रहे थे।

एसपी के निर्देश पर बाइक चालक के खिलाफ चलानी कार्रवाई कर दोनों को दोबारा ऐसा नहीं करने की सलाह दी गई। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के लिये मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 179(2) के तहत् कार्यवाही करते हुये 500 रू. का चालान काटा गया। जशपुर पुलिस के समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा बाईक में स्टंटबाजी करने वालों, नशे की हालत में वाहन चलाने, तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों के विरूद्ध महाअभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।