स्कूटी सवार दो महिला कांस्टेबल को कार चालक ने मारी जोरदार टक्कर, फरार
रायपुर। भिलाई के सेक्टर-1 स्थित एसबीआई बैंक के सामने एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो महिला कांस्टेबल को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को तुरंत आसपास के लोगों ने सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया। कार चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, भिलाई के सेक्टर 1 स्थित एसबीआई बैंक के सामने तेज रफ्तार कार चालक पावर हाउस जा रहा था। इस दौरान कार चालक ने सामने स्कूटी में जा रही दो महिला कांस्टेबल को जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दोनों महिला स्कूटी से गिरी और बेहोश हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया।
भट्टी थाना टीआई विपिन रंगारी ने बताया कि सेक्टर 1 स्टेट बैंक के सामने तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी। दोनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, घायल महिलाओं को आसपास के लोगों ने सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया है। कार चालक फरार है जिसकी तलाश जारी है।