डिज्नी लैंड मेला में तीन व्यवसायियों की मौत, चिकन खाने से हुई तीनों की मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जहां डिज्नी लैंड मेला में तीन व्यवसायियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तीनों ने रात में चिकन खाया था। जिसके बाद तीनों को तेज पेट दर्द की शिकायत हुई। दर्द के कारण एक व्यवसायी की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि चार लोगों को अस्पताल लाया गया। जिसमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में कपड़ा व्यवसाई अनिल पांडे, सोहेल खान व समीर शामिल हैं, सभी मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
फिलहाल पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगी। वहीं मानिकपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि डिज्नीलैंड मेला में काम करने वाले तीन लोगों के मौत हुई है। ऐसा पता चला है कि उन्होंने रात को खाने में कुछ खाया था। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी. फिलहाल जांच की जा रही है। जांच के बाद भी कुछ कहा जा सकता है।