फागुन मंडई में शामिल होने मुख्यमंत्री पहुंचे दंतेवाड़ा, किया मां दंतेश्वरी का दर्शन
रायपुर। फागुन मंडई के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा पहुंचे। मुख्यमंत्री का कारली हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान माँ दंतेश्वरी का दर्शन और पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर मंदिर के सेवादारों से भी मुलाकात की।

मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री कवासी लखमा, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेसी भी पहुंचे। हेलीपैड पर बस्तर सांसद दीपक बैज, विधायक देवती महेंद्र कर्मा, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी. कलेक्टर विनीत नंदनवार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

मां दंतेश्वरी के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर के सेवादारों से मुलाकात की। जिसके बाद वे फागुन मड़ई में पहुँचे। मुख्यमंत्री फागुन मड़ई में ओडिसा, तेलंगाना राज्य और दंतेवाड़ा क्षेत्र के लगभग 851 देवी-देवताओं के बिदाई समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गीदम में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नामकरण मां दंतेश्वरी के नाम करने, शंकनी डंकनी नदी में रिवर फ्रंट का निर्माण और गीदम को नए राजस्व अनुभाग का दर्जा देने की घोषणा की।