छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने अपह्रित तीन ग्रामीणों में से एक की हत्या कर दी, दो को किया रिहा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम साकलेर से नक्सलियों ने दो दिन पहले तीन ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था। बुधवार को जंगल में कथित जनअदालत लगाकर अपह्रित तीन ग्रामीणों में से एक ग्रामीण माड़वी राजाराव उम्र 20 वर्ष की पीट-पीट कर हत्या कर दी है।

नक्सलियों ने शव को परिजन के सुपुर्द भी कर दिया है। वहीं मारपीट में घायल दो ग्रामीणों को नक्सलियों बुधवार रात रिहा कर दिया है।फिलहाल इस मामले को लेकर अब तक पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। विदित हो कि लगातार मुठभेड़ों में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने से बौखालाये नक्सली दो दिन पहले नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों को ग्राम साकलेर से अपहरण के बाद जन अदालत लगाकर अपह्रित ग्रामीणों पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाकर सभी को मारा-पीटा गया। 

इधर दंतेवाड़ा जिले में चलाये जा रहें नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वर्राटू के तहत दो लाख के इनामी नक्सलियाें सहित तीन नक्‍सलियों में आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष कुंजामी मुका, आरपीसी मिलिशिया कमाण्डर माड़वी मुया के साथ जियाकोड़ता आरपसी सीएनएम सदस्य गुड्डी करटाम ने सुरक्षा बल के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें दो इनामी नक्‍सलियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित था।