गजानन साई मंदिर गणेश पंडाल पहुंचे श्रममंत्री देवांगन... निर्माण कार्यों के लिए 5 लाख की घोषणा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला मुख्यालय में बुधवारी बाजार स्थित गजानन साईं मंदिर में महाराष्ट्र मंडल कोरबा के तत्वावधान में चल रहे गणेशोत्सव की महाआरती में प्रदेश के श्रम, उद्योग और वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि समाज के इस आस्था केंद्र गजानन साईं मंदिर में मैं अनेक बार आया हूं। महाराष्ट्रीयन समाज सज्जन, मृदु भाषी और शिक्षित लोगों का समाज है । इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक भवन में आंतरिक बिजली फिटिंग और महिला-पुरुष शौचालय निर्माण के लिए 5 लाख राशि की घोषणा की। समाज की मांग पर उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले सत्र में विधायक निधि से बड़े कार्यो हेतु 25 लाख राशि की स्वीकृति भी होगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ में महाराष्ट्र मंडल कोरबा के अध्यक्ष हेमन्त माहुलीकर ने स्वागत उद्बोधन से किया। उन्होंने सन् 1962 से महाराष्ट्र मंडल कोरबा द्वारा मनाये जा रहे गणेशोत्सव के बारे में बताया। उन्होंने पूर्वजों द्वारा स्थापित इस गजानन साईं मंदिर में सामाजिक कार्यों के लिए कुछ निर्माण कार्य की आवश्यकता मंत्री देवांगन के सम्मुख रखी। जिसे मंत्री पूर्ण करने का आश्वासन दिया। समाज के संरक्षक सुधीर रेगे एवं वरिष्ठ सदस्य मनीष साठे के मार्गदर्शन में श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर मंत्री देवांगन का सम्मान किया। इस दौरान मंच पर गणेश सेवा समाज के अध्यक्ष राजेंद्र पागे , महाराष्ट्र भगिनी मंडल की अध्यक्षा अर्चना जोशी एवं मराठा समाज के जिला अध्यक्ष नरेंद्र वाकडे भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर भजन यामिनी का भी आयोजन किया गया था। स्वाती रेगे , हेमन्त माहुलीकर, ज्ञानेश तिलवणकर, चिंतन ओत्तलवार, श्वेता ओत्तलवार ,कु अक्षदा पाठक, कु आस्था पाठक, योगिता पाठक, सुषमा तारेकर, कु काव्या ओत्तलवार की भजन प्रस्तुतियों को उपस्थित दर्शकों ने सराहा।