छत्तीसगढ़

ईट भट्ठे में दम घुटने से पिता-पुत्र सहित पांच की मौत, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया गहरा दुख

रायपुर। महासमुंद जिले के बसना ब्लाक के ग्राम गढ़फूलझर में 14 मार्च की रात बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के एक ईट भट्ठे में काम करने वाले पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं एक मजदूर गंभीर से रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को सहायता और घायल मरीज को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। 
 

मिली जानकारी के अनुसार इन श्रमिकों ने ईंटों को पकाने के लिए भट्ठे में आग लगाई और भट्ठे के ऊपर ही सो गए। आमतौर पर आग को लगने में काफी समय लगता है। लेकिन आग तेजी से फैल गई और ऊपर से रहे छह में पांच श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह अन्य ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। 
पुलिस के अनुसार गढ़फूलझर में कुंज बिहारी पांडे का ईट भट्ठा है। ईंट पकाने के लिए 6 श्रमिक गंगाराम बिसी, दशरथ बिसी, सोना चंद भोई, वरूण बरिहा, जनकराम बरिहा और मनोहर बिसी काम कर रहे थे। काम देर रात 12 बजे तक चला। थकान के कारण श्रमिक भट्ठे के ऊपर ही लेट गए. इस दौरान धुएं से दम घुटने के कारण पांच श्रमिक की मौत हो गई।