पटवारी दफ्तर में IAS तिवारी ने दी दबिश... बैग से जिन्न की तरह बाहर आया नगद 8 लाख... थमाया निलंबन आदेश
2023-03-17 03:37 PM
398
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का एक और नमूना सामने आया है। प्रशिक्षु IAS अधिकारी लक्ष्मण तिवारी ने दुर्ग जिले के कोहका में पदस्थ पटवारी के कार्यालय में दबिश दी, तो उसके दफ्तर में नगद 8 लाख से भरा एक बैग बरामद किया गया। इस नगद के संबंध में जब पटवारी से पूछताछ हुई, तो जुबान पर ताला लग गया, जिसके बाद IAS तिवारी ने तत्काल प्रभाव से पटवारी को सस्पेंड कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दे दिया है।
दुर्ग जिले में पदस्थ एसडीएम लक्ष्मण तिवारी की तेज तर्रार कार्यशैली चर्चा का विषय बनी हुई है। युवा IAS अधिकारी लगातार अवैध कारोबार, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं। ताजा मामला दुर्ग जिले के कोहका से सामने आया है, जहां पर पटवारी के कार्यालय से 8 लाख नगद बरामद हुआ है। इस 8 लाख में से 2 लाख रुपये का हिसाब तो मिल गया, लेकिन बाकी छह लाख का हिसाब ना तो पटवारी दे पाया ना ही वहां के कर्मचारी। अब तक यह भी नहीं पता है कि छह लाख रुपये किसके हैं? इसके बाद आईएएस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पटवारी को सस्पेंड कर दिया। साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी है। साथ ही एफआईआर कराने की भी तैयारी चल रही है।
आईएस लक्ष्मण तिवारी ने बताया कि जिले में कई पटवारियों को लेकर शिकायतें मिल रही हैं, जिसके चलते उन्होंने दबिश दी, तो सच सामने आ गया। लिहाजा उन्होंने पटवारी शत्रुघ्न सिन्हा को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बहुत जल्द इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।