दिव्य महाराष्ट्र मंडल

अन्नपूर्णा देवी की पूजा कर मराठी महिलाओं ने मनाया हल्दी-कुमकुम

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ के सुंदर नगर महिला केंद्र की महिलाओं ने 9 अप्रैल को हल्दी कुमकुम मनाया। इस दौरान समाज की 35 से अधिक महिलाएं शामिल हुई। महिलाओं के लिए विविध खेलों का आयोजन किया गया। चुनरी में गांठ लगाओ और खोलो प्रतियगिता में सभी ने उत्साह के साथ  भाग लिया। इस स्पर्धा में हार्दिक बोबर्डे प्रथम और साक्षी  जोशी  द्वितीय स्थान पर रही। 
 
सुंदर नगर महिला केंद्र की संयोजिका सुरभि गनौदवाले ने बताया कि चैत्र की महीने में महाराष्ट्रीय समाज की महिलाओं द्वारा यह आयोजन किया जाता है। इस दौरान मां अन्नपूर्णा को झूले में बिठाया जाता है। माता को आम, तरबूज, अंगूर और खरबूज का फल चढ़ाते है। सुहागिन महिलाओं को चना की ओली डाली जाती है। इस दौरान हल्दी कुमकुम भी हुआ। 
 
सुरभि गनौदवाले ने बताया कि कार्यक्रम में 35 महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान भजन और डांस का आयोजन भी किया गया। समाज की महिलाओं ने डांस में उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सुंदरनगर केंद्र की संयोजिका सौ. सुरभि गनोदवाले, सौ. स्मिता टेंबे, सौ. हार्दिका बोबड़े, सौ. सुषमा काळे, सौ. अर्चना शिवनकर, सौ. साक्षी जोशी, सौ. प्रिया बक्षी, सौ मैथिली बक्षी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।