संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने मनाया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक दिखाई दी।
शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि येलो हाउस के बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन उमा निर्मलकर ने छत्तीसगढ़िया भाषा में किया तथा इसका पर्यवेक्षण निदा सुल्तान एवं आशा जैन द्वारा किया गया। सभा की शुरुआत मां सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद छत्तीसगढ़ के राजगीत, राष्ट्रीय प्रतिज्ञा एवं दिन के सुविचार की प्रस्तुति दी गई।
शिक्षिका लाल ने आगे बताया कि इसके पश्चात दुष्यंत रेगे ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया। पीनल, पारिधि, मिष्टी एवं कनिष्का ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, जबकि हिमानी साहू ने छत्तीसगढ़ महतारी की भूमिका निभाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अंत में राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराओं एवं मातृभूमि के प्रति गर्व और सम्मान की भावना जागृत की।