दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मराठी सोहळा में स्वरालय ग्रुप ने दो घंटे तक दी मराठी भजनों की प्रस्तुति

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में आयोजित तीन दिवसीय मराठी सोहळा की शुरुआत स्वरालय ग्रुप द्वारा आयोजित मराठी भजनों के साथ हुई। भजनों के माध्यम से गणपति बप्पा की आराधना कर आयोजन के सफलता की कामना की गई। वहीं देवी भजनों और गोंधल गीतों ने पूरे आयोजन को भक्तिमय स्वरुप दिया। स्वरालय ग्रुप के सदस्यों ने दोपहर 2 से 4 बजे तक करीब दो घंटे तक लगातार भजनों की प्रस्तुति दी। एक के बाद एक मराठी भजनों का श्रोताओं ने सिर्फ आनंद ही नहीं लिया बल्कि उसमें अपनी सहभागिता भी निभाई।

महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि मंडल के महिला सभासदों के स्वरालय ग्रुप द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई। ग्रुप की प्रमुख शुभदा गिरजे ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। तबला पर राकेश देशमुख ने संगत दिया। भजन मंडली में कुल 12 महिलाओं शामिल रही। शुभदा गिरजे, सुजाता देशपांडे, अनुया तुमड़े, शुभदा चौधरी, जागृति भाकरे, आशा तांबोली, विजया गोरे, अनघा आसवले, सुनीता बंजारी, सुदेशना मेने, निर्मला पिंपळे और छाया भवालकर ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया।