हाईटेक आंगनबाड़ी में रोटरी क्लब मिलेनियम का आज पौधरोपण
2026-08-01 07:42 PM
39
रायपुर। नगर पालिक निगम द्वारा टाटीबंध में नवनिर्मित महतारी सदन में महाराष्ट्र मंडल की ओर से संचालित हाईटेक आंगनबाड़ी में दो अगस्त, रविवार को सुबह 09:30 बजे रोटरी क्लब ऑफ रायपुर मिलेनियम की ओर से पौधरोपण किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन राजकुमार प्रजापति ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडीजी रोटेरियन राकेश दवे होंगे। कार्यक्रम में महाराष्ट्र मंडल रायपुर के अध्यक्ष अजय मधुकर काले सहित उनकी कार्यकारिणी के सदस्य व विभिन्न समितियों के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित होंगे। रोटेरियन राजकुमार प्रजापति ने रोटरी क्लब ऑफ रायपुर मिलेनियम के सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।