दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल के सदस्यों ने बच्चों को दिया ‘गिफ्ट आफ लाइफ’ सर्टिफिकेट

- हार्ट के सफल आपरेशन के बाद घर वापसी बच्चों को अस्पताल प्रबंधन की ओर  से दिया जाता है प्रमाणपत्र

रायपुर। राजधानी रायपुर में वर्ष 2012 से स्थापित श्री सत्य साईं संजीवनी हास्पिटल में बच्चों की सफल सर्जरी के बाद घर वापसी के समय बच्चों को गिफ्ट आफ लाइफ सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। जिसमें बच्चों के नये जीवन को लेकर प्रबंधन का शुभकामनाएं संदेश रहता है। मंगलवार 31 जुलाई को छह बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान करने का यह मौका महाराष्ट्र मंडल के सभासदों को मिला।

महाराष्ट्र मंडल के सचिव चेतन दंडवते ने बताया कि जन्मजात हृदयरोग से पीड़ित हर बच्चे को प्यार और करुणा के साथ सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए, “श्री सत्य साई संजीवनी अस्पतालने बालहृदयचिकित्सा क्षेत्र में नया मानक स्थापित किया हैइस संस्थान की सेवा भावना लोगों को प्रेरित करती है। आज महाराष्ट्र मंडल के सभासदों ने अस्पताल परिसर में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर सफल आपरेशन के बाद घर जाने वाले बच्चों को हमारे सभासदों द्वारा  गिफ्ट आफ लाइफ सर्टिफिकेट दिया गया।

श्री सत्य साईं संजीवनी हास्पिटल में प्रशासनिक जिम्मेदारी संभाल रहे अजय सराफ ने कहा कि यहां अब तक 43 हजार से अधिक सर्जरी हो चुकी है। यहां दिन की शुरूआत प्रेयर के साथ होती है।  प्रतिदिन 7-8 सर्जरी होती है। जिन बच्चों की सर्जरी होती है उन्हें संजीवनी वॉरियर चाइल्ड कहा जाता है।  आज देवगढ़ झारखंड के दो वर्षीय मो. साईर, रांची झारखं के दो वर्षीय जिया कुमारी, हरदोई यूपी के अहिरा, वाराणासी की आराध्या, अकोला महाराष्ट्र के काव्या नितेश और बिलासपुर छत्तीसगढ़ के प्राप्ति ध्रुव सफल आपरेशन के बाद घर लौटे। इन बच्चों को मंडल के सभासदों ने गिफ्ट आफ लाइफ सर्टिफिकेट प्रदान किया।